बिंद्रानवागढ़ गरियाबंद: कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय - सीमा की समीक्षा बैठक ली
कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष गरियाबंद में समय - सीमा की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने विभागों में प्रगतिरत विभिन्न कार्यों की समीक्षा की। साथ ही समय सीमा के प्रकरणों की भी जानकारी ली। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने समय - सीमा के अंतर्गत लंबित सभी प्रकरणों का तेजी से निराकरण करने के निर्देश दिए।