शाजापुर: शाजापुर में चैत्र नवरात्रि पर होगा 15 दिवसीय मेले का आयोजन, मेले के लिए मां राजराजेश्वरी मंदिर परिसर में हो रही तैयारी
नाै अप्रैल से चैत्र नवरात्रि प्रारंभ होंगी। शाजापुर में चैत्र नवरात्रि एबी रोड स्थित मां राजराजेश्वरी मंदिर परिसर में 15 दिवसीय मेले का आयोजन होगा। इसके लिए मंदिर परिसर में तैयारियां की जा रही हैं। मेेले के लिए झूला संचालक व अन्य दुकानदार भी शाजापुर पहुंच गए हैं। इसके साथ ही मां राजराजेश्वरी मंदिर पर भी रंगाई पुताई का काम चल रहा है।