शाजापुर: नरवाई जलाने वालों पर जिला प्रशासन नहीं कर पा रहा कोई कार्रवाई, धारा 144 के आदेश की उड़ रही धज्जियां
जिले में प्रशासन द्वारा गेहूं की फसल कटने के बाद शेष बचने वाली नरवाई को जलाने पर प्रतिबंध लगा रखा है। इस साल भी किसान रात के समय चोरी छिपे नरवाई में आग लगाने लगे हैं।इस मामले में एसडीएम मनीषा वास्कले ने बताया मेरी जानकारी में अभी तक ऐसा मामला सामने नहीं आया है। शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा धारा 144 का आदेश जारी किया गया है।