शाजापुर: जादमी माकड़ाैन रोड पर कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति हुआ घायल, पुलिस कर रही मामले की जांच
ग्राम जादमी माकड़ाैन रोड पर कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया। रोड पर गिरी मोटरसाइकिल और घायल व्यक्ति को देखकर माैके से गुजर रहे लोग वहां रूके और घायल व्यक्ति की मदद की। लोगों ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने में भी मदद की। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। हादसे के बाद मौके पर काफी लोग इकट्ठा हो गए थे।