शाजापुर: जिले में समर्थन मूल्य गेहूं खरीदी केंद्रों पर नहीं है बेहतर व्यवस्था, भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने जताई नाराजगी
शाजापुर जिले में समर्थन मूल्य पर गेंहू खरीदी केंद्रों पर किसानों के लिए पानी, बैठने के लिए व्यवस्था करने के साथ अन्य सुविधाएं जुटाने के निर्देश दिए गएथे। किंतु कई केंद्रों पर उचित व्यवस्थाएं नही की गई हैं। भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी मुकेश पाटीदार ने इसे लेकर जानकारी दी है।उन्होंने कहा कि भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ता सभी तोल केंद्र पर जा रहे हैं।