शाजापुर: भारतीय किसान संघ पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर दिया एक दिवसीय धरना, आंदोलन की चेतावनी दी
शाजापुर में शुक्रवार को भारतीय किसान संघ द्वारा कलेक्टर कार्यालय पर एक दिवसीय धरना देकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में उपार्जन केन्द्रों पर गेहूं की तुलाई में आने वाली समस्याओं सहित विभिन्न मांगों का उल्लेख किया गया है। चेतावनी दी गई है कि अगर मांगों को नहीं माना गया तो जिले में आंदोलन किया जाएगा।