शाजापुर: ग्राम उगली के लोगों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर SDM को साैंपा ज्ञापन, गाैशाला संचालन में गड़बड़ी को लेकर की शिकायत
ग्राम उगली के लोगों ने शुक्रवार को शाजापुर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर एसडीएम मनीषा वास्कले को ज्ञापन साैंपा है। ग्रामीण गोपाल शर्मा, सुरेश पाटीदार, नरेंद्र पाटीदार सहित अन्य लोगों ने बताया कि गाैशाला संचालन समिति बनाने में रोजगार सहायक द्वारा गड़बड़ी की गई है। साथ ही गाैशाला संचालन के लिए स्व सहायता समूह को दी जाए। जिससे की गाैशाला का व्यवस्थित संचालन हो।