कोंडागांव: विधायक नीलकंठ टेकाम ने जामगांव 132 केवी पावर हाउस के निर्माणधीन कार्य का किया निरीक्षण
केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने सोमवार को कोण्डागांव जिले के बड़ेराजपुर ब्लॉक के ग्राम जामगांव में निर्माणाधीन 132 केवी पावर हाउस के कार्य स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए,ताकि क्षेत्र में लंबे समय से बनी लो वोल्टेज की समस्या का शीघ्र समाधान हो सके.