कोंडागांव: कोंडागांव जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत अब तक 73,000 क्विंटल से अधिक धान की हुई खरीदी
खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत कोंडागांव जिले में अब तक कुल 73 हजार 55 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। खाद्य अधिकारी नवीन श्रीवास्तव ने आज सोमवार शाम 4 बजे बताया कि जिले में सर्वाधिक धान खरीदी बहीगांव केंद्र में लगभग 5520.80 क्विंटल, गम्हरी में 4853.60 क्विंटल, मुलमुला में 3747.60 क्विंटल, अरण्डी में 3426.40 क्विंटल और अड़ेंगा में 3018.40 क्विंटल ...