कोंडागांव: विधायक नीलकंठ टेकाम ने केशकाल सड़क नवीनीकरण कार्य का किया निरीक्षण, अधिकारियों और ठेकेदार को दिए आवश्यक निर्देश
केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने सोमवार को सुबह केशकाल सड़क के नवीनीकरण कार्य का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान विधायक ने अधिकारियों को फोन लगाकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए वन विभाग डीएफओ को फोन लगाकर उन्होंने गोल्डी ढाबा के सामने रोड के किनारे लगे बांस के वृक्षों को अति शीघ्र हटवाने के निर्देश दिए, वहीं नेशनल हाईवे विभाग और ठेकेदार को आवश्यक निर्देश दिये हैं.