कोंडागांव: आम आदमी पार्टी ने कोंडागांव DM को किसानों के समर्थन मूल्य, अधूरे निर्माण और वन भूमि पर अवैध कब्जे के खिलाफ ज्ञापन सौंपा
कोंडागांव में आज सोमवार दोपहर 2 बजे आम आदमी पार्टी जिला इकाई ने जिला कार्यालय पहुंचकर किसानों के समर्थन मूल्य, अधूरे निर्माण कार्यों और वन भूमि पर अवैध निर्माण जैसे मुद्दों को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। पार्टी ने आरोप लगाया कि जिले में धान-मक्का की खरीदी में अनियमितताएँ हो रही हैं और व्यापारियों द्वारा समर्थन मूल्य से कम दर पर खरीदी की जा रही है।