भोरे: NH-727 बी के निर्माण को लेकर विभाग सक्रिय, भूमि अधिग्रहण हेतु ज़मीन मालिकों को नोटिस जारी
नेशनल हाईवे 727 बी के निर्माण को लेकर लंबे समय से चली आ रही सुस्ती अब टूटती नजर आ रही है। बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद जिला भू अर्जन विभाग पूरी तरह सक्रिय हो गया है और भोरे प्रखंड के उन गांव के किसानों और जमीन मालिकों को नोटिस जारी कर दिया गया है। जिनकी भूमि इस महत्वाकांक्षी परियोजना के दायरे में आती है। भू अर्जन विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिया है।