भोरे: बनकटा जागीरदारी गांव में शादी की नीयत से महिला अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
भोरे थाना क्षेत्र के बनकटा जगदारी गांव में एक महिला को शादी की नीयत से बहला फुसलाकर अपहरण के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार की दोपहर 3:00 बजे पुलिस के अनुसार पीड़ित पक्ष द्वारा भोरे थाने में मामला दर्ज कराया गया था। जिसमें पड़ौली घाटी बाजार जिला भटनी निवासी सोनू यादव को आरोपी बनाया गया था।