भोरे: राजकीय मध्य विद्यालय बडहरा बना नशेड़ियों का अड्डा, स्कूल परिसर में मिली शराब की रैपर और मछली का डिब्बा
भोरे प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय बड़हरा को आप शिक्षा का मंदिर ना कह कर इसे नशेड़ियों का अड्डा कहें तो कोई हैरत की बात नहीं होगी। क्योंकि यहां नशेड़ी आराम से शराब और मुर्गा मछली की पार्टी करते हैं। इसका शुद्ध लेने वाला कोई नहीं है। इसका प्रमाण आप खुद उस विद्यालय में जाएंगे तो मिल ही जाएगा। शराब की खाली रैपर और मछली का कार्टून इधर-उधर दिख ही जाएगा।