भोरे: बखरिया गांव में बिजली चोरी पर विभाग की कार्रवाई, ₹30869 का जुर्माना और प्राथमिकी दर्ज
थाना क्षेत्र के बखरिया गांव में बिजली चोरी के खिलाफ विभाग ने कार्रवाई की है। इस दौरान बखरिया गांव निवासी रामाशीष यादव के खिलाफ थाने में बिजली चोरी का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। विद्युत विभाग के कनीय अभियंता सुदीप कुमार ने बताया कि मार्च 2023 में विद्युत विपत्र 26945 रूपये बकाया होने के कारण बिजली काट दी गई थी। इसके बाबजूद बिजली चोरी कर रहे थे।