डिंडौरी: पिटरी गांव में घर में सोते समय 6 वर्षीय मासूम बच्चे को सर्प में काटा, उपचार के दौरान हुई मौत, पुलिस कर रही जांच
शहपुरा थाना क्षेत्र के पिटरी गांव में घर में सोते समय 6 वर्षीय मासूम बच्चे को सर्प ने काट लिया जिसके चलते बच्चे का शहपुरा अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोते हुए बच्चे को अचानक सर्प ने काट लिया जिसके चलते उपचार के दौरान मौत हो गई शहपुरा पुलिस शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे मामला दर्ज करते हुए मामले की जांच कर रही है।