हेरोइन (चिट्टा) व चाईना मेड पिस्टल मामले में पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 वांछित आरोपी गिरफ्तार
#लालबहादुर_भाखर #pilibanganews #RajasthanPolice #Hanumangarh
पीलीबंगा/हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ जंक्शन थाना क्षेत्र में 1.546 किलोग्राम हेरोइन (चिट्टा), एक चाईना मेड पिस्टल और 3 जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले में पीलीबंगा थाना पुलिस ने फरार चल रहे दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विदित रहे कि 25 सितंबर 2026 को जंक्शन थाना पुलिस ने उदयपुर गोदारान निवासी रांझे खां उर्फ रांझू खां को नशीले पदार्थ व अवैध हथियार के साथ पकड़ा था, जिसके बाद मामले का अनुसंधान पीलीबंगा थानाधिकारी रायसिंह (पु.नि.) को सौंपा गया था।
दौराने अनुसंधान थानाधिकारी रायसिंह मय टीम—एचसी लक्ष्मीनारायण, कांस्टेबल मनीष कुमार, साहबराम व रविदर्शन—ने तत्परता दिखाते हुए मामले में संलिप्त अन्य दो आरोपियों, सूरतगढ़ के वार्ड नंबर 1 निवासी हाकम उर्फ हाकू (40) पुत्र सुलेमान और वार्ड नंबर 2 निवासी सोहेलखां (24) पुत्र मंजूरअली को दबोच लिया। पुलिस दोनों आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर नेटवर्क की पड़ताल में जुटी है।