बानसूर: नारायणपुर में सूने मकान से लाखों के जेवर चोरी, परिवार लौटने पर सामान बिखरा मिला
Bansur, Alwar | Apr 5, 2026 बानसूर क्षेत्र के नारायणपुर थाना इलाके के बैरावास गांव में शनिवार शाम चोरी की बड़ी वारदात सामने आई। चोरों ने अशोक प्रजापत के सूने मकान को निशाना बनाते हुए करीब 3 से 4 तोला सोना और डेढ़ से 2 किलो चांदी के आभूषण चुरा लिए। घटना के समय परिवार किसी काम से घर से बाहर गया हुआ था।