बलरामपुर: देश के आकांक्षी जनपदों में विकास योजनाओं में बलरामपुर को मिला प्रथम स्थान, केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री ने दी बधाई
23 मई शुक्रवार 4:00 बजे दिशा की बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा कि देश के आकांक्षी जनपदों में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में जनपद बलरामपुर को प्रथम स्थान मिला है इसके लिए बधाई देता हूं। केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री द्वारा दिशा की बैठक में जनपद के योजनाओं की समीक्षा की गई।