Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Iyc
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
image
image
image
image

#NewsKasganjPolice ❇️ जनपद में आयोजित होने वाली प्रवक्ता राजकीय इं0का0(प्रा0)परीक्षा-2025 के दृष्टिगत जिलाधिकारी कासगंज व पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, सम्बन्धित को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश । https://t.co/pE5ROStGsI

Kasganj, Uttar Pradesh | Jun 13, 2026

MORE NEWS

सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सोरों में संगोष्ठी आयोजित

केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और सुशासन पर हुई चर्चा, राष्ट्र निर्माण में योगदान का लिया संकल्प

सोरों (कासगंज)। केंद्र सरकार के "सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष" पूर्ण होने के अवसर पर सोरों नगर पालिका परिषद सभागार में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने की, जबकि संचालन मनीष शर्मा ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत, विशिष्ट अतिथि एसडीएम हर्षिता देवड़ा, तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष आदित्य काकोरिया एवं संपूर्णानंद भारद्वाज उपस्थित रहे।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के स्वर्णिम वर्ष रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाई है। पीएम आवास, उज्ज्वला, आयुष्मान भारत और जनधन जैसी योजनाएं आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं।

एसडीएम हर्षिता देवड़ा ने कहा कि सुशासन का मूल आधार पारदर्शिता और जवाबदेही है। डिजिटल इंडिया, डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) और ई-गवर्नेंस जैसी पहल से प्रशासनिक व्यवस्था अधिक प्रभावी और भ्रष्टाचार मुक्त बनी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

भाजपा मंडल अध्यक्ष आदित्य काकोरिया ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा भाव के साथ समाज के बीच कार्य करता है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की योजनाओं से गरीबों को आवास, गैस कनेक्शन, बैंकिंग सुविधाएं और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिली हैं। साथ ही उन्होंने "एक पेड़ मां के नाम" अभियान को सफल बनाने का आह्वान करते हुए पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने की अपील की।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए मनीष शर्मा ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है, ताकि पात्र लोगों को योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने सोरों को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने के लिए जनसहभागिता का आह्वान किया तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लेने का आग्रह किया।

इस अवसर पर योगेश चौधरी, गिरीश वार्ष्णेय, नानक गुप्ता, सतीश चौधरी, धर्मेंद्र कुमार, विशाल पाठक, नीरज रावत, एन.डी. मौर्य, आकाश महेरे, विजय गोस्वामी, रिंकू पचौरी, पवनेश सक्सेना, रवि दुबे, जयकुमार, नाथूराम मौर्य, हरिशंकर बघेल, सविता गुप्ता, हिना सिंह, राहुल पचौरी, विकास निर्भय, शिवम भारद्वाज, सचिन कुमार, पंकज, जयप्रकाश दुबे सहित नगर के गणमान्य नागरिक, सभासदगण एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सोरों में संगोष्ठी आयोजित केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और सुशासन पर हुई चर्चा, राष्ट्र निर्माण में योगदान का लिया संकल्प सोरों (कासगंज)। केंद्र सरकार के "सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष" पूर्ण होने के अवसर पर सोरों नगर पालिका परिषद सभागार में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने की, जबकि संचालन मनीष शर्मा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत, विशिष्ट अतिथि एसडीएम हर्षिता देवड़ा, तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष आदित्य काकोरिया एवं संपूर्णानंद भारद्वाज उपस्थित रहे। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के स्वर्णिम वर्ष रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाई है। पीएम आवास, उज्ज्वला, आयुष्मान भारत और जनधन जैसी योजनाएं आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। एसडीएम हर्षिता देवड़ा ने कहा कि सुशासन का मूल आधार पारदर्शिता और जवाबदेही है। डिजिटल इंडिया, डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) और ई-गवर्नेंस जैसी पहल से प्रशासनिक व्यवस्था अधिक प्रभावी और भ्रष्टाचार मुक्त बनी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। भाजपा मंडल अध्यक्ष आदित्य काकोरिया ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा भाव के साथ समाज के बीच कार्य करता है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की योजनाओं से गरीबों को आवास, गैस कनेक्शन, बैंकिंग सुविधाएं और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिली हैं। साथ ही उन्होंने "एक पेड़ मां के नाम" अभियान को सफल बनाने का आह्वान करते हुए पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन करते हुए मनीष शर्मा ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है, ताकि पात्र लोगों को योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने सोरों को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने के लिए जनसहभागिता का आह्वान किया तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लेने का आग्रह किया। इस अवसर पर योगेश चौधरी, गिरीश वार्ष्णेय, नानक गुप्ता, सतीश चौधरी, धर्मेंद्र कुमार, विशाल पाठक, नीरज रावत, एन.डी. मौर्य, आकाश महेरे, विजय गोस्वामी, रिंकू पचौरी, पवनेश सक्सेना, रवि दुबे, जयकुमार, नाथूराम मौर्य, हरिशंकर बघेल, सविता गुप्ता, हिना सिंह, राहुल पचौरी, विकास निर्भय, शिवम भारद्वाज, सचिन कुमार, पंकज, जयप्रकाश दुबे सहित नगर के गणमान्य नागरिक, सभासदगण एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Kasganj, Kasganj | Jun 13, 2026

#जनसुनवाई  
दिनांक 13.06.2026   

#SP_KSJ द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान आये आमजन की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर उचित, गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।   #UPPolice #KasganjPolice

#जनसुनवाई दिनांक 13.06.2026 #SP_KSJ द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान आये आमजन की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर उचित, गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। #UPPolice #KasganjPolice

Kasganj, Uttar Pradesh | Jun 13, 2026

दिनांक 13.06.2026 को थाना सोरों  क्षेत्रांतर्गत मथुरा बरेली हाइवे पर राजस्थान लोक परिवहन व उत्तर प्रदेश परिवहन की बसों के मध्य सड़क दुर्घटना में 02 व्यक्तियों की मृत्यु व लोगो के घायल होने की सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वार तत्काल मौके पर पहुंच घायलों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय भिजवाया गया है, जहां सभी घायल उपचाराधीन है। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाते हुए विधिक कार्यवाही की जा रही है। वर्तमान में शांति एवं यातायात व्यवस्था सामान्य है। इस संबंध में जिलाधिकारी श्री प्रणय सिंह द्वारा दी गई बाइट।

दिनांक 13.06.2026 को थाना सोरों क्षेत्रांतर्गत मथुरा बरेली हाइवे पर राजस्थान लोक परिवहन व उत्तर प्रदेश परिवहन की बसों के मध्य सड़क दुर्घटना में 02 व्यक्तियों की मृत्यु व लोगो के घायल होने की सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वार तत्काल मौके पर पहुंच घायलों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय भिजवाया गया है, जहां सभी घायल उपचाराधीन है। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाते हुए विधिक कार्यवाही की जा रही है। वर्तमान में शांति एवं यातायात व्यवस्था सामान्य है। इस संबंध में जिलाधिकारी श्री प्रणय सिंह द्वारा दी गई बाइट।

Kasganj, Uttar Pradesh | Jun 13, 2026