गुन्नौर: गांव पतेई कायस्थ में घर में घुसकर मारपीट और पथराव के मामले में पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ की रिपोर्ट दर्ज
गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव पतेई कायस्थ निवासी जीतपाल पुत्र रामनिवास ने सोमवार शाम करीब 6 बजे पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपने परिवार के साथ घर पर थे। आरोप है तभी गांव के ही पांच लोग पुरानी रंजिश को लेकर लाठी डंडों से लैस होकर पीड़ित के घर में घुस आए और मारपीट की और पथराव भी किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ की रिपोर्ट दर्ज।