हसनपुर: मासूम से दरिंदगी पर भड़का गुस्सा, रहरा थाने का घेराव कर आरोपी के एनकाउंटर की मांग की गई
रहरा थाना क्षेत्र के एक गांव में 8 साल की मासूम बच्ची के साथ हुई हैवानियत के बाद इलाके में भारी तनाव का माहौल है। इस खौफनाक वारदात से गुस्साए पीड़ित परिवार और सैकड़ों ग्रामीणों ने आज रहरा थाने का घेराव कर दिया। थाने के बाहर जमा हुई भीड़ ने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पीड़ित परिजनों का गुस्सा इस कदर सातवें आसमान पर है कि वे पुलिस से सीधे।