सिराथू: भरवारी में जल्दबाजी के चक्कर में लोडर ने ऑटो में पैर बाहर निकाल कर बैठे व्यक्ति को मारी टक्कर, पैर टूटा
कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी में रेलवे फाटक जल्द पार करने के चक्कर में सोमवार दोपहर एक हादसा हो गया है।एक ऑटो में पैर बाहर निकालकर बैठे एक व्यक्ति को पीछे से आ रही लोडर गाड़ी ने टक्कर मार दिया।उस सवारी का पैर टूट गया।पुलिस ने घायल हुए व्यक्ति को इलाज के लिए भेज दिया।लोडर चालक को पुलिस ले गई है।बताया जाता है कि रेलवे फाटक बंद होने पर काफी देर तक बंद रहता है।