सिराथू: कड़ा में गंगा किनारे व्रती महिलाओं ने डूबते सूरज को अर्ध दिया, धूमधाम से मनाया जा रहा छठ त्योहार
पूर्वांचल और बिहार झारखंड के मुख्य त्योहारों के रूप में छठ पर्व को माना जाता है।कौशांबी में भी यह पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है।कड़ा में गंगा किनारे सोमवार शाम को महिलाएं पहुंची थी।जहां पर व्रती महिलाओं ने डूबते हुए सूरज को अर्ध दिया है।बताया जाता है यह पर्व चार दिनों का होता है। मंगलवार को डूबते सूर्य को अर्ध देकर व्रती महिलाएं अपना व्रत खत्म करेंगी।