रोहट के बांडाई पुल पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 5 वर्षीय मासूम यशवीर की मौत हो गई है। हादसा तब हुआ जब जोधपुर से नारलाई जा रही टूरिस्ट बस और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। बाइक सवार प्रेमसिंह, उनकी पत्नी टीना और पुत्र देवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उनका इलाज पाली के बांगड़ अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात सुचारू करवाया