कांके: शहीद निर्मल महतो चौक पर आजसू नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
Kanke, Ranchi | Dec 25, 2024 शहीद निर्मल महतो चौक स्थित शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर उनके 74 वीं जयंती पर बुधवार दोपहर करीब तीन बजे आजदू नेताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान काफी संख्या में आजसू नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर आजसू नेताओं ने कहा कि शहीद निर्मल महतो हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण हैं क्योंकि इन्होंने ही आजसू को बनाया था।