अशोक नगर: अशोकनगर में हनीट्रैप का बड़ा खेल पीएचई कर्मचारी से 1 करोड़ की मांग दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी
अशोकनगर में हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीएचई विभाग के एक कर्मचारी से एक करोड़ रुपये की ठगी का प्रयास किया गया। आरोपी महिला ने पैसे न देने पर दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। पीड़ित कर्मचारी मोहित मांझी ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि घर में खाना बनाने आने वाली महिला ने पहले भरोसा जीता,