हुज़ूर: टीटी नगर स्टेडियम स्थित मेजर ध्यानचंद हॉल में मंत्री सारंग ने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ की महत्वपूर्ण बैठक
Huzur, Bhopal | May 4, 2026 भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम स्थित मेजर ध्यानचंद हॉल में सहकारिता खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की| बैठक में निर्माण एजेंसियों बीडीसी और पीआईयू के अधिकारियों के साथ प्रदेश में निर्माणाधीन खेल परिसरों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई |