क्रांति जनता पार्टी के तत्वावधान में रानीपुर स्थित वृंदावन मैरिज हॉल में सदस्यता ग्रहण अभियान एवं जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. घनश्याम विश्वकर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समर्थकों ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया।
🎤 मीडिया से बातचीत के दौरान डॉ. घनश्याम विश्वकर्मा ने करीब 60 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी की बात कही। उन्होंने शिक्षा, रोजगार और महंगाई जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।
कार्यक्रम में एमआईएम और फूलन सेना से जुड़े लोगों की भागीदारी की भी बात कही गई। पार्टी ने जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनने और हक-अधिकारों के प्रति जागरूक करने की बात कही।
📹 देखिए अतरौलिया से यह खास रिपोर्ट और जानिए कार्यक्रम में क्या कुछ कहा गया।
📺 TV24 NEWS EXPRESS
#Azamgarh #Ataraulia #KrantiJanataParty #GhanshyamVishwakarma #JanChaupal #UPPolitics #Education #Employment #महंगाई #आजमगढ़ #अतरौलिया