कोईलवर: गिधा गांव स्थित ब्रह्म बाबा स्थान परिसर में कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय यज्ञ की शुरुआत
कोईलवर प्रखंड के गिधा गांव स्थित ब्रह्म बाबा स्थान परिसर में शुक्रवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ भक्तिमय माहौल में हुआ। यज्ञ के प्रथम दिन सुबह 10:30 बजे श्रद्धालुओं द्वारा सोन नदी घाट पहुंचकर कलश में जल भरा गया। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए।