शिवहर: दोस्तीया पंचायत भवन में राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को लेकर उन्मुखीकरण कार्यशाला का हुआ आयोजन
राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को सफल बनाने को लेकर दोस्तीया पंचायत भवन में उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुखिया की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन किया गया। पीरामल फाउंडेशन के प्रतिनिधि नवीन कुमार मिश्रा ने पंचायत समिति सदस्य, सभी वार्ड सदस्य, पंचायत सचिव ,मुखिया तथा ग्रामीण को राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को लेकर जानकारी दी गई है।