महमूदाबाद: सरैंया चलाकापुर आबादी क्षेत्र में ट्रांसफार्मर रखने का विरोध, 11 हजार वोल्ट लाइन हटाने की मांग तेज
सरैंया (चलाकापुर), पोस्ट भुसना में ग्रामीणों ने आबादी के बीच 11 हजार वोल्ट लाइन और ट्रांसफार्मर लगाने का विरोध किया है। उनका कहना है कि 16 केवी की जगह 25 केवी ट्रांसफार्मर लगाने से खतरा और बढ़ेगा। मामले की शिकायत ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक आशा मौर्य से की, जिस पर उन्होंने अधिकारियों से बात कर समाधान का आश्वासन दिया है।