गुना: म्याना में धूमधाम से श्री हनुमान जन्म उत्सव मनाया गया, शाम को महाआरती और चल समारोह निकला
गुना जिले के म्याना में 2 अप्रैल को श्री हनुमान जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया गया। सुबह से नगर के हनुमान मंदिरों में भजन कीर्तन पूजन का दौर जारी रहा। शाम को हनुमान मंदिर पर महाआरती कर नगर में चल समारोह निकाला। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। लोगों ने अपने दरवाजे पर पहुंचे बालाजी सरकार का पूजन कर आशीर्वाद लिया। देर रात को भंडारे का आयोजन होगा।