सहारनपुर: सहारनपुर में स्नातक-शिक्षक एमएलसी चुनाव की तैयारियां पूरी, 95 बूथों पर मतदान होगा, 28,924 मतदाता करेंगे मतदान
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर शुक्रवार सुबह 6:00 बजे सहारनपुर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले में कुल 95 मतदेय स्थलों पर 28,924 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक कराया जाएगा।