रानीगंज: रानीगंज चौराहे पर भीषण सड़क हादसे में वैगनआर और पिकअप की टक्कर में भाई-बहन की हुई मौत
रानीगंज कस्बे स्थित लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार देर रात करीब 12:30 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में एक महिला समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, रानीगंज चौराहे के पास एक वैगनआर कार प्लाई से लदे पिकअप वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और चालक वाहन में बुरी तरह