गया टाउन सीडी ब्लॉक: टिकारी थाना क्षेत्र: छात्रा को तंग करने पर शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, दादी ने कराई FIR
गया जिले के टिकारी थाना क्षेत्र के छावनी मोहल्ला स्थित एक स्कूल के शिक्षक पर छात्रा से अश्लील चैट और फोन कॉल सहित कई आरोप में शिक्षक के विरुद्ध नमाजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।छात्रा की दादी के लिखित शिकायत पर सोमवार को टिकारी थाना में दर्ज की गई है।जिसमे शिक्षक पर आरोप लगाया कि छात्रा के मोबाइल पर कई आपत्तिजनक और अश्लील मैसेज भेजा था।