गुन्नौर: गांव बगढेर निवासी किसान का शव जंगल में पेड़ पर संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे के सहारे लटका हुआ मिला
धनारी थाना क्षेत्र के गांव बगढेर निवासी किसान सुभाष अपने खेतों पर जाने की कहकर घर से निकले थे। शुक्रवार शाम करीब 7 बजे सुभाष का शव जंगल में नीम के पेड़ पर संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे के सहारे लटका हुआ मिला। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।