कैराना: कांधला में भारसी मोड़ के निकट बाइक की टक्कर से साइकिल सवार घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती
Kairana, Shamli | Nov 10, 2026 कांधला में भारसी मोड़ के निकट सड़क हादसा हुआ है। जहां एक बाइक ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार उस्मान घायल हो गया, जबकि बाइक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि उस्मान साइकिल पर सवार होकर कांधला कस्बे से भारसी गांव की ओर जा रहा था। तभी यह हादसा हुआ। राहगीरों की मदद से घायल को उपचार के लिए भर्ती कराया गया।