रैपुरा: सफेद पोशाक में काला खेल! युवा कांग्रेस नेता अवैध शराब तस्करी में गिरफ्तार
Raipura, Panna | Mar 8, 2026 पन्ना जिले की मोहिंद्रा चौकी पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के मामले में रैपुरा तहसील के ग्राम बडखेरा निवासी युवा कांग्रेस नेता को पकड़ लिया है। पीस ने आज रविवार शाम 4 बजे बताया है कि आरोपी बलेनो कार में अवैध शराब का परिवहन कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।