मिर्ज़ापुर: अकोढ़ी गांव के पास महिला से छिनैती का मामला निकला असत्य, सीओ सिटी ने कहा- दो बाइकों में हुई थी टक्कर
विंध्याचल थाना क्षेत्र की अकोढ़ी गांव के पास महिला से छीनैती का मामला असत्य पाया गया। सीओ सिटी विवेक जावला ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे उच्चाधिकारियों की जांच में पाया गया कि दो बाइकों के बीच टक्कर हुई थी, दोनों बाइक सवारों के बीच कहासुनी व मारपीट हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने समझा बुझाकर वापस भेज दिया था