मिर्ज़ापुर: चिल्ह पुलिस ने जिगनौड़ी पुरानी रेलवे लाइन के पास से अवैध तमंचा और कारतूस के साथ 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
चिल्ह पुलिस ने अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ दो अभियुक्तों को जिगनौड़ी पुरानी रेलवे लाइन के पास से शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र के चेकसारी गांव निवासी एक महिला ने चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। पकड़े गए दोनों अभियुक्त शिवम पांडेय और विपिन निषाद प्रयागराज जनपद के रहने वाले हैं। उनके कब्जे से 1680 रुपया और बाइक बरामद हुआ।