मिर्ज़ापुर: देवरी आमघाट के पास गाय से टकराकर बाइक सवार गंभीर रूप से हुआ घायल, बहन के घर निमंत्रण देकर लौट रहा था व्यक्ति
पड़री थाना क्षेत्र के देवरी आमघाट के पास गाय से टकराकर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार राजकुमार पुत्र स्वर्गीय हरिचरण निवासी चंदौली अपने बहन के घर भरूहना में निमंत्रण देकर वापस घर लौट रहा था कि शुक्रवार की सुबह 11:00 बजे देवरी आमघाट के पास अचानक बाईक के सामने गाय आ गई और वह टकरा गया। घायल का इलाज मंडलीय अस्पताल में चल रहा है।