मिर्ज़ापुर: विंध्याचल थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर गंगा घाट पर नाव से जा रही किशोरी ने बीच गंगा नदी में लगाई छलांग, तलाश जारी
शुक्रवार की दोपहर लगभग 1:00 बजे विंध्याचल थाना क्षेत्र के अर्जुन गंगा घाट पर उस पार जाने के दिए नाव पर कुल चार लोग बैठे थे नाव बीच गंगा नदी में पहुंची नाव पर बैठी अज्ञात किशोरी ने गंगा नदी में छलांग लगा दी जिससे वह डूब गई किशोरी ने नाव पर एक पन्ने पर लिखा हुआ छोड़ कर गई है किशोरी की साइकिल नाव पर ही पड़ी है मौके पर पहुंची पुलिस किशोरी की तलाश में जुट गई है।