मिर्ज़ापुर: कछवा पुलिस ने 3 बाल अपचारियों को नाबालिग से अश्लील हरकत करने के मामले में हिरासत में लेकर भेजा किशोर न्याय बोर्ड
कछवा पुलिस ने नाबालिक से अश्लील हरकत करने के मामले में तीन बाल अपचारियों को क्षेत्र से हिरासत में लेने के बाद तीनों को किशोर न्याय बोर्ड भेज दिया गया। क्षेत्र की एक महिला ने नामजद के खिलाफ तहरीर देकर उसकी नाबालिक पुत्री के साथ असली हरकत करने का मुकदमा दर्ज कराया था। थानाध्यक्ष कछवा रणविजय सिंह ने मुखबिर की सूचना पर तीनों बाल अपचारियों को हिरासत में ले लिया।