जहानाबाद: मगध विश्वविद्यालय के कुलपति बनने पर केसरवानी समाज ने डॉ. दिलीप केसरी को दी बधाई
मगध विश्वविद्यालय, बोधगया के नव नियुक्त कुलपति डॉ. प्रो. दिलीप केसरी को केसरवानी वैश्य सभा जहानाबाद नगर टीम ने सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं। अध्यक्ष राजेश केसरी, महामंत्री मनीष केसरी, उपाध्यक्ष प्रमोद केसरी एवं मीडिया प्रभारी राकेश केसरी ने वीसी चेंबर पहुंचकर अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ और मिठाई भेंट की। समाज के लोगों ने इसे पूरे केसरवानी परिवार के लिए गौरव बताया।