मिर्ज़ापुर: मिश्र लहौली गांव में जमीनी विवाद के चलते हुई मारपीट, दंपति और पुत्री घायल, मंडलीय अस्पताल में भर्ती
देहात कोतवाली क्षेत्र के मिश्र लहौली गांव में जमीनी विवाद में सोमवार की सुबह 7:30 बजे दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें दंपति समेत तीन लोग घायल हो गए। मंडली अस्पताल में घायल का इलाज चल रहा है। जहां पर भर्ती पीड़िता सीमा पत्नी संजय ने बताया कि विपक्षी छह की संख्या में घर पर चढ़ आए और मारने पीटने लगे।