गोपीकांदर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों और क्लबों में शुक्रवार को विद्या की देवी माता सरस्वती की पूजा श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुई। शनिवार शाम 5 बजे तक कई स्थानों पर नम आंखों से माता को विदाई दी गई। नव ज्योति क्लब, प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय, लिटिल स्टार इंग्लिश स्कूल और उत्क्रमित प्लस 2 उच्च विद्यालय सहित घरों में भी पूजा की गई।