गोपीकांदर: छतरचुआं मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, पति-पत्नी और बच्चा चोटिल, ससुराल जाते समय हुआ हादसा
गोपीकांदर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोबिंदपुर-साहेबगंज स्टेट हाइवे मुख्य सड़क छतरचुआं मोड़ के समीप रविवार को साइकिल सवार के चकमा देने से बाईक सवार दो युवक और एक युवती समेत एक बच्चा गिरने से आंशिक रूप घायल हो गया। बता दें कि घायलो में बाईक चालक राजू देहरी, सुखलाल देहरी और सुखलाल के पत्नी फुलेश्वरी देवी एवं उनके डेढ़ वर्ष बच्चा है।