गोपीकांदर: ओडमो पंचायत में 'आपनार आतो कामी' कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन, रोजगार और विकास पर ज़ोर
गोपीकांदर ओडमो पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर में बुधवार को "आपनार आतो कामी" कार्यक्रम के दूसरे चरण का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन बीडीओ विजय प्रकाश मरांडी और अन्य पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को उनके ही क्षेत्र में मनरेगा, जेएसएलपीएस, कौशल विकास और श्रम विभाग की योजनाओं से जोड़कर स्वरोजगार...