रामचुआ गांव के समीप जेसीबी चला रहे मुंगेर जिले के तारापुर थाना क्षेत्र के मधोरा गांव के पांडव कुमार की संदिग्ध मौत के मामले में गुरुवार को एफएसएल टीम पहुंची और जांच कर सैंपल साथ ले गए। शंभूगंज थाना के पुलिस पदाधिकारी ने गुरुवार की दोपहर बाद करीब 4:00 बजे बताई की पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद ही इस कांड की गुत्थी सुलझ जाएगी।